

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indian Railways: Washable apron work underway at Gondia station, 10 trains cancelled, 18 diverted
बिलासपुर। South East Central Railway के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत Gondia railway station में वॉशेबल एप्रन के निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने मई माह में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 18 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
03 से 22 मई तक 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस तथा 05 से 24 मई तक वापसी की 18109 इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसी तरह 03 से 22 मई तक डोंगरगढ़–गोंदिया (68711), गोंदिया–डोंगरगढ़ (68712), गोंदिया–इतवारी (68713), इतवारी–गोंदिया (68716), इतवारी–बालाघाट (68714), बालाघाट–इतवारी (68715) पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रायपुर–इतवारी (58205) पैसेंजर 03 से 22 मई तक तथा इतवारी–रायपुर (58206) 04 से 23 मई तक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई को रीवा से चलने वाली 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस तथा 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को इतवारी से चलने वाली 11753 इतवारी–रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट होकर चलाई जाएंगी।
आंशिक रूप से रद्द रहेंगी गाड़ियां
02 से 22 मई तक 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी, जबकि 03 से 23 मई तक 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया और दुर्ग के बीच नहीं चलेगी।
इसी तरह 12105 मुंबई–गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी और गोंदिया के बीच तथा 12106 गोंदिया–मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया और अंजनी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 51707 जबलपुर–गोंदिया और 51708 गोंदिया–जबलपुर एक्सप्रेस बिरसोला और गोंदिया के बीच रद्द रहेंगी।
इसके अलावा गोंदिया–तिरोड़ी, तिरोड़ी–गोंदिया, गोंदिया–कटंगी और कटंगी–गोंदिया मार्ग की मेमू एवं डेमू ट्रेनों (68809 से 68814 तथा 78803 से 78810) को भी 03 से 22 मई तक बिरसोला और गोंदिया के बीच निरस्त किया गया है।