

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Congress in-charge Sukhdev Bhagat will visit Chhattisgarh; he will hold 'Jan Chaupal' (public meetings) in Jashpur, Surguja, and Balrampur from November 16 to 18.
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश के तीन जिलों जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होने के साथ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
दौरे के पहले दिन 16 नवंबर को सुखदेव भगत जशपुर जिले के बालाछापर, पत्थरटोली और कांसाबेल में आयोजित बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद वे पत्थलगांव में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय हरगोविंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
17 नवंबर को कांग्रेस प्रभारी मैनपाट और उदयपुर में आयोजित जन चौपाल में शामिल होंगे। इसी दिन ग्राम साल्ही में कोयला खदानों से प्रभावित ग्रामीणों और संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान खनन से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
दौरे के अंतिम दिन 18 नवंबर को सुखदेव भगत अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे बलरामपुर जिले के राजपुर पहुंचकर बूथ स्तरीय जन चौपाल को संबोधित करेंगे।