

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Delimitation to increase the number of assembly seats in Chhattisgarh by 45! CM Sai explains the benefits for the state.
रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि परिसीमन से छत्तीसगढ़ का क्षेत्र बढ़ेगा और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही अधिक लोगों को जनप्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण के प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की गई है।
इस प्रस्ताव के लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। वहीं, लोकसभा की 11 सीटों में बढ़ोतरी होकर यह संख्या 17 तक पहुंच सकती है। यानी प्रदेश को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।
धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी अच्छी तरह से चल रही है। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है और खरीदी को लेकर किसी भी तरह का संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पर सरकार की नजर बनी हुई है।
लक्ष्मी वर्मा के सड़क दुर्घटना में घायल होने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी वर्मा की स्थिति ठीक है। हादसे में उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पंचायत से जुड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सोलर प्लांट से पंचायत को आमदनी होगी। उनके मुताबिक, छत्तीसगढ़ का यह पहला गांव है, जहां इस तरह की पहल की गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जशपुर में आयोजित कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई हैं।