

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major road accident in Kawardha; 4 people—including a father and his two children died in a collision between two motorcycles; two young men critically injured.
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के थानखम्हरिया-सिल्हाटी मार्ग पर ग्राम बनिया के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पिता और उनके दो बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
हादसे में मृतकों की पहचान बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनरांका निवासी भूपेंद्र कश्यप (48), उनकी बेटी रितु कश्यप (15) और बेटे पंकज कश्यप (12) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कवर्धा जिले के नवघटा निवासी भावेश सिन्हा (20) की भी दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र कश्यप अपने दोनों बच्चों के साथ ग्राम डोंगरिया में भाईदूज का त्योहार मनाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक थानखम्हरिया में अपना काम निपटाकर नवघटा स्थित अपने गांव वापस जा रहे थे। ग्राम बनिया के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार टोमन मरावी (18) और भानू राजपूत (17), दोनों निवासी नवघटा, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।