

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major success in Kanker; DVCM rank Maoist Mallesh surrenders
कांकेर। कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) रैंक के माओवादी मल्लेश ने कांकेर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार मल्लेश एके-47 रायफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और ग्रामीणों की मौजूदगी में हथियार डाल दिए। वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय बताया जा रहा है।
ग्रामीणों की मौजूदगी में किया सरेंडर
बताया जा रहा है कि डीवीसीएम रैंक का यह माओवादी ग्रामीणों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष उपस्थित हुआ। आत्मसमर्पण के दौरान उसने संगठन छोड़कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उसे आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी।