

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Video of youths brandishing weapons goes viral in Raipur; youth seen dancing with knives at a birthday party in Kamal Vihar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर से एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में चाकू लेकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो कमल विहार इलाके का है।
बर्थडे पार्टी में लहराए चाकू
मिली जानकारी के अनुसार, कमल विहार स्थित एक घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक युवक दोनों हाथों में चाकू लेकर डांस करता नजर आया। वायरल वीडियो में एक अन्य युवक उसे कंधे पर उठाकर नाचता भी दिखाई दे रहा है।
वीडियो में मौजूद युवकों के व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। आशंका जताई जा रही है कि यदि नशे की हालत में ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया जाए तो किसी भी तरह की गंभीर वारदात हो सकती है।
सोशल मीडिया पर बढ़ रहा खतरनाक ट्रेंड
यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार युवकों द्वारा चाकू, तलवार या अन्य हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
हथियारों की खुलेआम नुमाइश और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई करती है और संबंधित युवकों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।