

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Mahasamund police in major action; 8 interstate smugglers arrested with marijuana worth 68 lakh rupees
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 68.50 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई महासमुंद पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कारों में ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र सप्लाई किया जा रहा है।
नेशनल हाईवे 53 पर नाकेबंदी
पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर ओडिशा नंबर की ईको कार और महाराष्ट्र नंबर की टोयोटा कार को रोका। तलाशी के दौरान टोयोटा कार की डिक्की में प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ 137 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के अंगुल जिले से महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था।
मोबाइल और नकदी जब्त
तस्करों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 11,400 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(दो)(सी) और 29(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. शिवा साहू (अंगुल, ओडिशा)
2. बुधु भूतिया (अंगुल, ओडिशा)
3. निलो फार शफी (अकोला, महाराष्ट्र)
4. सुल्तान खान (चेम्बूर, महाराष्ट्र)
5. नरोत्तम बेहरा (अंगुल, ओडिशा)
6. सुशील साहू (अंगुल, ओडिशा)
7. दिलशाद खान (पूर्णिया, बिहार)
8. शेख जब्बार (अकोला, महाराष्ट्र)
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से गांजा तस्करी की एक बड़ी सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता मिली है। मामले की आगे जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।