

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Monsoon session of the Chhattisgarh Legislative Assembly begins on July 13; proceedings to continue for five days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी।
मानसून सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय कार्यों का संपादन किया जाएगा। सत्र में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों और विभागीय कार्यों को सदन के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। वहीं विपक्ष भी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा हुआ है।

