

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh: Police-Naxalite encounter in Bijapur; two Maoists killed; huge cache of arms recovered
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच आज गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वर्दीधारी माओवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम थाना जांगला क्षेत्र से माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।
दो माओवादी ढेर, हथियार बरामद
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान भी जब्त किया गया है।
सर्च ऑपरेशन जारी
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि क्षेत्र में सर्च अभियान अभी जारी है। विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं और मारे गए माओवादियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।