

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Politics: Political battle over Krishak Unnati Yojana, Amarjeet Bhagat and Ajay Chandrakar face to face
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की कृषक उन्नति योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने दावा किया है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी मिल रहा है। इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।
“कोई एहसान नहीं कर रही भाजपा”- अमरजीत भगत
प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि योजना का लाभ पात्र किसानों को मिल रहा है, इसमें भाजपा किसी पर कोई एहसान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं के नाम जारी किए जा रहे हैं, तो भाजपा अपने नेताओं की पत्नी और बहू के नाम भी सार्वजनिक करे।
भगत ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता बहुपत्नीक हो सकते हैं, इसलिए शायद नाम नहीं डाल रहे होंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया।
“नाम जारी करने की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की”- अजय चंद्राकर
भगत के बयान पर भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नाम और आंकड़े जारी करने की परंपरा खुद कांग्रेस ने शुरू की थी।
चंद्राकर ने कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री और कृषि व खाद्य मंत्री बार-बार लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक करते थे, तब कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं थी। अब जब कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, तो उन्हें बुरा लग रहा है।
“कोमा में हैं अमरजीत” बयान पर बढ़ा विवाद
भाजपा नेताओं के बहुपत्नीक होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि अमरजीत भगत “कोमा में हैं, उनकी बात रिकॉर्ड नहीं होगी।” उन्होंने आगे कहा कि कोमा में व्यक्ति बुदबुदाता रहता है और भगत की स्थिति भी वैसी ही है।