

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Political controversy intensifies over Bhupesh Baghel's statement on Arun Sao, minister and deputy chief minister retaliate
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने वाले बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। बयान के बाद एक के बाद मंत्री टंक राम वर्मा और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें विवाद बढ़ता दिख रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बड़े नेता होते हुए ऐसे भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में भी उन्होंने कोई सीमा नहीं समझी और इस मामले में नवाचार किया। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि किसी के परिवार पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विजय शर्मा ने नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की खबर पर कहा कि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर उन्होंने कहा कि यह संगठन का मामला है, लेकिन दीपक बैज जैसे सक्रिय नेताओं के प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के लागू होने पर विजय शर्मा ने कहा कि 23 जनवरी से इसका शुभारंभ होगा और अधोसंरचना का पूर्वावलोकन लगभग पूरा हो चुका है।
मंत्री टंक राम वर्मा ने भी जताई नाराजगी
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी झटके से विचलित होकर आपस में ही लड़ रही है, इसी वजह से विवादित बयान सामने आ रहे हैं।
वहीं, विभागीय बजट पर मंत्री वर्मा ने बताया कि 7 जनवरी को अलग-अलग विभागों की बैठक होगी। इसमें अधोसंरचना की कमी, शिक्षकों और प्राध्यापकों की संख्या, रोजगार और बजट प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस में आंतरिक विवाद और प्रदर्शन
मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन न होने को लेकर कहा कि पार्टी में आपसी मारा-मारी और जूतम-पैजार की स्थिति है, और कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
तमनार में खदान विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़े जाने की घटना पर मंत्री वर्मा ने कहा कि यह गलत और निंदनीय है। उन्होंने चेताया कि प्रदर्शनकारी कानून हाथ में नहीं ले सकते और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, तीन दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना उछल-कूद करने वाले बंदर से की थी। उन्होंने कहा कि साव दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बना पाए और किसी भी अन्य मामले में कोई काम नहीं कर पा रहे। इस बयान पर मंत्री टंक राम वर्मा ने पलटवार किया।