

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Politics intensifies over Surguja Olympics, CM Sai hits back at Baij's allegations
रायपुर। बस्तर के बाद अब सरगुजा में आयोजित हो रहे ‘सरगुजा ओलंपिक’ को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। दीपक बैज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली।
दीपक बैज का आरोप- सरकार दे गारंटी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को गारंटी देनी चाहिए कि सरगुजा ओलंपिक में बस्तर जैसा घोटाला नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आयोजन जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है।
बैज ने यह भी कहा कि मार्च-अप्रैल की भीषण गर्मी में खेल आयोजन करना युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे आयोजन ठंड के मौसम में किए जाने चाहिए। साथ ही, परीक्षा के समय आयोजन होने से छात्रों की भागीदारी भी प्रभावित होगी।
मुख्यमंत्री का पलटवार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने पांच साल तक प्रदेश को लूटा, उन्हें नसीहत देने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है। यह तीन दिवसीय संभाग स्तरीय आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एक साथ कई आयोजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि, सरगुजा दौरे के दौरान अंबिकापुर में कृषक सम्मेलन और कुदरगढ़ महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के किसान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।