

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Schools New Rules 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र 2026-27 से स्कूलों में अनुशासन और निगरानी को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शिक्षकों की डिजिटल ऑनलाइन उपस्थिति, राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र को अनिवार्य कर दिया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार, 16 जून से शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सभी प्रकार की छुट्टियों के आवेदन भी अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन केवल विशेष परिस्थितियों में ही मान्य होंगे।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों और कर्मचारियों की डिजिटल उपस्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोका जा सकता है और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
वहीं, स्कूलों में प्रतिदिन की प्रार्थना सभा का भी निर्धारित प्रारूप तय किया गया है। इसके तहत सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान और राज्यगीत का गायन कराया जाएगा, जबकि मध्याह्न भोजन से पहले विद्यार्थियों से भोजन मंत्र का पाठ कराया जाएगा।
विभाग का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्कूलों में अनुशासन, पारदर्शिता और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों के पालन की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।