

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Traffic challan hearings now online, virtual courts open in 5 divisions
बिलासपुर। प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभाग बस्तर संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग और सरगुजा संभाग में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत कर दी गई है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर (बस्तर), बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर (सरगुजा) के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को वर्चुअल कोर्ट का जज नामांकित किया गया है।
ये न्यायिक अधिकारी अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी चालानों से संबंधित मामलों की ऑनलाइन सुनवाई करेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में लोगों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।