

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Fire in Raipur's Babylon Tower, 40 people trapped in Sangaria restaurant
कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सरहदी क्षेत्र मदनपुर में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। पुल से गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
मृतकों की पहचान गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता मानिक चंद्र डे एवं अरुण सेन (36 वर्ष), पिता बनारसी लाल सेन के रूप में हुई है। दोनों बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के समय वे कार क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1673 में सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर से विश्रामपुर स्थित तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मदनपुर के पास यह हृदयविदारक दुर्घटना घटित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।