

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Tribal farmers affected by trouble in purchasing paddy drank poison in the tehsil premises, the condition is critical.
कोरबा। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की जटिलताओं से परेशान किसानों की पीड़ा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे के भीतर एक और आदिवासी किसान द्वारा जहरीला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। इस बार यह घटना हरदीबाजार तहसील क्षेत्र की है, जहां किसान ने तहसील कार्यालय परिसर में ही जहर पी लिया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय पीएचसी और फिर बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसियाडीह-झांझ गांव निवासी बैसाखु राम मरकाम (55) मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हरदीबाजार तहसील कार्यालय धान बिक्री में आ रही दिक्कतों की शिकायत लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तहसीलदार कार्यालय में मौजूद नहीं थे और वहां मौजूद कर्मचारियों से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे आहत होकर किसान ने तहसील परिसर में ही जहर पी लिया। किसान की हालत बिगड़ते देख अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।