

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh: Uproar in Bilaspur over reports of beef being cooked, couple and three arrested
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर वांबे स्थित एक फ्लैट में गोमांस पकाकर खाने की सूचना मिलने पर मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोशले के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में रहने वाला विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी गोमांस पकाकर खा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।
फ्लैट से मांस बरामद, जांच के लिए भेजा गया
पुलिस के मुताबिक फ्लैट में मौजूद पति-पत्नी नशे की हालत में थे। आसपास की महिलाओं की मदद से महिला को बाहर निकाला गया, जबकि उसके पति को पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मकान से मांस के टुकड़े और पका हुआ मांस जब्त किया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लंबे समय से विरोध की बात आई सामने
पुलिस पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि दंपती लंबे समय से बाहर से गोमांस लाकर फ्लैट में सुखाते थे और उसका सेवन करते थे। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत कराई। पुलिस का कहना है कि जब्त मांस की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।