

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Yogi Adityanath attended the meeting of the Central Regional Council, CM Sai gave a warm welcome.
रायपुर। बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।