

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Cold wave grips Chhattisgarh, mercury drops to 2.5 degrees in Balrampur, and frost forms in Mainpat.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग के पर्यटन स्थल मैनपाट में रोजाना पाला पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मंगलवार को तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने से ओस जम गई और कई इलाकों में पाले की स्थिति बन गई। पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों और खुले मैदानों में बर्फ की सफेद परत देखी गई।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।
कोरिया: 5.6 डिग्री
सूरजपुर: 3.9 डिग्री
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 6 डिग्री
कोरबा: 8.7 डिग्री
मुंगेली: 6.8 डिग्री
राजनांदगांव: 8.5 डिग्री
दुर्ग: 8.2 डिग्री
बस्तर: 9 डिग्री
बालोद: 10.6 डिग्री
रायपुर: 11.6 डिग्री सेल्सियस
राजधानी रायपुर में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास बना रहा। माना क्षेत्र में तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया।
मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह कुहासा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड को देखते हुए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।