

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Cold wave intensifies in Chhattisgarh, cold wave warning issued in four divisions
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों के एक-दो हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं रायपुर से सटे माना में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर और तेज हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा,
रायपुर: 30.4°C
माना: 29.8°C
बिलासपुर: 28.8°C
पेंड्रारोड: 26.6°C
अंबिकापुर: 25.4°C
जगदलपुर: 29.6°C
दुर्ग: 28.2°C
राजनांदगांव: 29.5°C
न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया,
रायपुर: 11.9°C
माना: 8.0°C
बिलासपुर: 10.6°C
पेंड्रारोड: 9.8°C
अंबिकापुर: 5.0°C
जगदलपुर: 10.6°C
दुर्ग: 10.4°C
राजनांदगांव: 9.5°C
मौसम विभाग ने 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।