

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Cold will increase in Chhattisgarh, temperature may drop by 2-3 degrees soon.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने संकेत दिए हैं कि अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेशभर में रात और सुबह की ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
बुधवार को राज्यभर में मौसम शुष्क रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान: 29.9°C (दुर्ग) रात का न्यूनतम तापमान: 7.8°C (अंबिकापुर) वर्षा के सभी आंकड़े शून्य रहे, जिससे साफ है कि वायुमंडल में नमी बेहद कम है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इसके बाद दिनभर आकाश साफ़ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान: लगभग 29°C, न्यूनतम तापमान: करीब 14°C
मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और उत्तरी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर तेज़ हो सकता है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती है।