

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Dry weather currently prevails in Chhattisgarh, temperatures are below normal; heat will increase in the coming days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 23 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने के संकेत हैं।