

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat will increase in Chhattisgarh, maximum temperature is expected to rise by 4 degrees
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले छह दिनों के दौरान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
इन जिलों में दर्ज हुआ तापमान
बीते शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। हवा की औसत गति करीब 2 किमी प्रतिघंटा रही। सुबह आर्द्रता 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का दौर जारी रहेगा और अगले छह दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।