

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Increasing cold in Chhattisgarh: Cold wave expected for the next two days, fog likely in Raipur in the morning.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार तेज होती जा रही है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट में शीतलहर चली, जबकि पूरे प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं दर्ज हुई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2°C रहा, वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9°C रिकॉर्ड किया गया।
आज भी शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बुधवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि कई जिलों के कुछ इलाकों में शुक्रवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
12 दिसंबर, शुक्रवार को रायपुर में सुबह के समय घनी धुंध छाई रह सकती है।
अनुमानित तापमान:
अधिकतम: लगभग 29°C
न्यूनतम: लगभग 12°C