

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Severe cold intensifies in Chhattisgarh; temperature drops to 7.8 degrees at Mana Airport, cold wave alert in several districts
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर समेत राज्य के चार संभागों के कई इलाके इस समय शीतलहर की चपेट में हैं। रायपुर के माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। वहीं रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर और बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 11 दिसंबर को रायपुर शहर सुबह धुंध की चादर में लिपटा रहेगा।
इस दौरान अधिकतम तापमान: 30°C, न्यूनतम तापमान: 12°C के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 11 दिसंबर के लिए निम्न जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है,
कोरिया
सूरजपुर
बलरामपुर
जशपुर
सरगुजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
बिलासपुर
मुंगेली
कबीरधाम
राजनांदगांव
दुर्ग
रायपुर
बालोद
कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे शीतलहर की तीव्रता बढ़ सकती है।
माना: 7.8°C
बिलासपुर: 9.8°C
पेंड्रारोड: 8.6°C
अंबिकापुर: 5°C
जगदलपुर: 9.1°C
दुर्ग: 9°C
राजनांदगांव: 9.5°C
अधिकतम तापमान
रायपुर: 29.1°C
माना: 28.5°C
बिलासपुर: 27.4°C
पेंड्रारोड: 25.6°C
अंबिकापुर: 25.3°C
जगदलपुर: 29.4°C
राजनांदगांव: 28.5°C