

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather changes in Chhattisgarh, mercury will drop by 3 degrees after two days, Meteorological Department alert
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दितवाह तूफान का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ यह अवदाब से निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो चुका है। फिलहाल प्रदेश में तापमान में हल्की वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम के एक और बदलाव की उम्मीद है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में रात का तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल सरगुजा समेत राज्यभर में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे नहीं गया है। लेकिन अब हवा की दिशा बदलने से गुरुवार की रात से ठंड का असर बढ़ना शुरू होगा। इसके बाद तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है, जिससे ठंड के बढ़ते प्रभाव का एहसास होगा।
पिछले 24 घंटों में दुर्ग में सबसे कम तापमान 9.5°C दर्ज किया गया, जबकि उसी जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30.2°C रहा। अगले 24 घंटों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहता दिखाई देगा।
अधिकतम तापमान: लगभग 29°C न्यूनतम तापमान: करीब 15°C