

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather stable in Chhattisgarh, no signs of major change in the next 7 days
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। वेलेंटाइन डे पर अगर आप घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम आपके साथ रहने वाला है। राजधानी रायपुर में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
बीते 24 घंटे का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।
बारिश के कोई संकेत नहीं
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। इसी कारण प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। फिलहाल बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले दो दिनों तक भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।