

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather stable in Chhattisgarh, severe cold will return after tomorrow 15 January
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में बीते मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में प्रवेश कर रही नमी युक्त हवाओं के कारण अगले तीन दिनों तक मौसम में ठहराव की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव होगा, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।
प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। खासकर बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में फिलहाल सर्द हवाओं से कुछ राहत बनी हुई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ठंड तेज है, लेकिन पाला जमने की स्थिति में फिलहाल थोड़ा विराम देखा जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान न तो तापमान में ज्यादा गिरावट होगी और न ही कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी। लेकिन 15 जनवरी के बाद हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है और कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति फिर से बन सकती है।
मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।