

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Weather will change in Chhattisgarh, cold will increase in the next 48 hours.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात के समय ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद आने वाले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम 13.6 डिग्री, जगदलपुर में अधिकतम 31.3 और न्यूनतम 13.3 डिग्री तथा पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 5 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।