

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Chhattisgarh shivers in biting cold, Mana records record-breaking low temperatures.
रायपुर। पिछले चौबीस घंटे में पड़ी कड़ाके की ठंड ने राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को ठिठुरा दिया है। सरगुजा संभाग में जहां शीतलहर का असर चरम पर है, वहीं इस बार माना इलाके में भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।
समूचा छत्तीसगढ़ इस समय ठंड की चपेट में है। सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा जिले के मैनपाट, तारबहार और बलरामपुर में जोरदार ठंड के बीच बर्फ जमने जैसी स्थिति बन रही है। वहीं बिलासपुर से रायपुर तक रात की सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़वा रही है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में जबरदस्त ठंड दर्ज की गई। माना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लालपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा में बदलाव के कारण अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। रविवार से शीतलहर के दौर में कमी आने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अनुमानित तापमान अधिकतम: 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम: 12 डिग्री सेल्सियस