

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Latest News: Chief Minister Sai attended the book release ceremony of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's book 'Apnapan'.
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है।

जनसेवा और नेतृत्व के अनुभवों को किया गया प्रस्तुत
पुस्तक में नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को प्रेरक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक प्रेरणादायी पहल है। ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि इस पृष्ठभूमि में सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करेगी तथा नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
