

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Sai took a dig at Congress's protest over paddy procurement, saying,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का मुद्दा एक बार फिर सियासी गरमाहट पैदा कर रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह के आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का “धर्म ही विरोध करना” बन गया है।
नारायणपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है और प्रदेशभर में धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही इस विषय पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसानों का धान समय पर खरीदा जाए और टोकन मिलने में किसी तरह की देरी न हो। अधिकारी लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं।
जमीन गाइडलाइन पर भी दी प्रतिक्रिया
जमीन की गाइडलाइन दरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें आवश्यक संशोधन किए गए हैं। इसके लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे गए थे और फिलहाल इस पर वर्किंग चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड पर निजी अस्पतालों के ऐलान पर बोले मुख्यमंत्री
निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज बंद करने के ऐलान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो भी बकाया भुगतान है, उसे जल्द जारी किया जाएगा। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।