

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chief Minister Vishnudev Sai arrived among the family of Union Minister Shivraj Singh Chauhan.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।