

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन ने 32 जिलों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को कोरबा और विजय शर्मा को बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, मंत्री रामविचार नेताम को कोरिया, केदार कश्यप को दंतेवाड़ा, दयालदास बघेल को गरियाबंद, लखनलाल देवांगन को मुंगेली, श्याम बिहारी जायसवाल को राजनांदगांव, टंकराम वर्मा को धमतरी, ओपी चौधरी को जशपुर, लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर, गजेंद्र यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती और राजेश अग्रवाल को नारायणपुर में मुख्य अतिथि बनाया गया है।
वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, विजय बघेल दुर्ग, संतोष पांडेय कबीरधाम, चिंतामणि महाराज सरगुजा, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राधेश्याम राठिया सारंगढ़-बिलाईगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर-चांपा, महेश कश्यप सुकमा, भोजराज नाग कांकेर, देवेंद्र प्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और लक्ष्मी वर्मा बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम उसेंडी, कोंडागांव में लता उसेंडी, बस्तर में किरण देव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची और सूरजपुर में भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शासन ने संबंधित जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य अतिथियों के परामर्श से निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। 16 से 18 नवंबर तक होने वाले इन आयोजनों के जरिए जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।