

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CJP: Cockroach Janata Party's X account blocked, party crosses 14 million followers on Instagram, goes viral in 6 days
नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं के संदर्भ में कथित तौर पर “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल के विरोध में शुरू हुई ऑनलाइन पहल “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। पार्टी बनने के महज छह दिनों के भीतर उसके सोशल मीडिया अभियान ने बड़ा असर पैदा किया था।
X पर पार्टी के अकाउंट के 1.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके थे। अकाउंट ओपन करने पर अब संदेश दिखाई दे रहा है कि “लीगल डिमांड” के चलते इसे विथहेल्ड किया गया है।
इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड फॉलोअर्स का दावा
CJP का दावा है कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से लोकप्रिय हुआ है। गुरुवार दोपहर तक पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए गए हैं। यह आंकड़ा देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा बताया जा रहा है।
तुलना में कांग्रेस के लगभग 1.34 करोड़, भाजपा के 87 लाख, आम आदमी पार्टी के 87 लाख और CPI(M) के करीब 2.35 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बताए गए हैं।
फाउंडर का आरोप- पहले हैकिंग की कोशिश, फिर ब्लॉक
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई और असफल रहने पर उसे ब्लॉक कर दिया गया।
दीपके ने कहा,“जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। पहले अकाउंट हैक करने की कोशिश की गई थी। जब वह सफल नहीं हुआ तो अकाउंट बंद कर दिया गया।”
सदस्यता के लिए रखीं अनोखी योग्यताएं
CJP ने खुद को व्यंग्यात्मक और डिजिटल आंदोलन के रूप में पेश किया है। पार्टी की सदस्यता के लिए चार “योग्यताएं” बताई गई हैं,
- बेरोजगार होना
- आलसी होना यानी “डले रहो, पड़े रहो”
- ऑनलाइन रहने की लत
- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता
इन शर्तों को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवाओं ने शेयर किया, जिसके बाद यह अभियान वायरल हो गया।
पार्टी का मेनिफेस्टो भी जारी
पार्टी की वेबसाइट लाइव होने के साथ उसका मेनिफेस्टो भी जारी किया गया है। इसमें कई राजनीतिक और संवैधानिक मांगें शामिल हैं, जैसे-
- चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न भेजा जाए
- सदन में सीटें बढ़ाए बिना महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले
- दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगे
कैसे शुरू हुआ “कॉकरोच जनता पार्टी” अभियान
यह ऑनलाइन अभियान 16 मई को शुरू हुआ था। CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं?”
इसके बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू हुआ और देखते ही देखते हजारों लोग इससे जुड़ने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब छह लाख लोगों ने खुद को इस अभियान से रजिस्टर किया है।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल रणनीतियां तैयार करने का काम करते हैं।