

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Concerns raised over persistent unruly behavior by bikers in Mainpat; demands for strict action intensify.
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में लगातार बाइकर्स की हुड़दंग की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दिन पहले हुई घटना के बाद फिर सामने आए मामले ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
मामले को गंभीर बताते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा से आग्रह किया गया है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर हुड़दंग करने वाले बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मांग की गई है कि ऐसे तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मांग में कहा गया है कि मैनपाट में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और स्पीड चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाए। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट व हुड़दंग करने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मैनपाट को छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो पर्यटकों में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है, जिसका सीधा असर प्रदेश की पर्यटन छवि पर पड़ेगा।