

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Constitution Day 2026: BJP to celebrate 'Samvidhan Gaurav Diwas' (Constitution Pride Day) in Raipur; CM Sai to attend; Arun Sao launches an attack on the Congress.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज 26 नवंबर को रायपुर में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं पर होगा मंथन
भाजपा की ओर से यह आयोजन संविधान के गौरव, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे।
मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू शामिल होंगे। इसके अलावा रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, बाबा साहेब के सम्मान को लेकर उठाए सवाल
संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का उचित सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर को उनके जीवनकाल में यह सम्मान नहीं दिया गया, जबकि वे इसके हकदार थे।
'कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की'
अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब को हराने की साजिश रची।
संविधान निर्माता का सम्मान नहीं करने वाली पार्टी संविधान की बात कैसे करती है?
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया, वह किस मुंह से संविधान का सम्मान करने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।