

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Priority given to persons with disabilities at Chief Minister Vishnu Deo Sai’s ‘Jan Darshan’ event; tricycles distributed to those in need.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री उनसे विशेष रूप से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।
जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांगजनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कर रहे हैं। वे उनकी समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की। इस पहल से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर होकर अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे।
जनदर्शन में कई जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सहायता की मांग को लेकर आवेदन देने पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ऐसे लोगों से भी सीधे मुलाकात कर रहे हैं और उनकी परेशानियों को सुनकर आवश्यक सहायता एवं त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं एवं मांगें लेकर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सभी से सीधे संवाद कर उनकी बात सुन रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद हैं, ताकि प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।