

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

DG-IG conference: Special arrangements in M-11 for Shah and M-1 for Modi
रायपुर। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रही 60वीं अखिल भारतीय डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर राजधानी में सुरक्षा और तैयारियों का उच्चतम स्तर पर इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 28 नवंबर को नवा रायपुर पहुंच रहे हैं। दोनों तीन दिनों तक यहीं रहकर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी को नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहराया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को वित्त मंत्री आवास एम-11 में रुकाया जाएगा
दोनों आवासों को वीवीआईपी मानकों के अनुरूप पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। सुरक्षा, संचार, स्टाफ रूम, मीटिंग सुविधाओं और विशेष सेवाओं की व्यवस्था लगातार मॉनिटर की जा रही है।
पीएम और गृह मंत्री के लिए भोजन की तैयारी नवा रायपुर में ही होगी। इसके लिए एक बड़े होटल के विशेष शेफ से अनुबंध किया गया है। खानपान में पालक साग, मेथी–सरसों साग, बथुआ, पत्तागोभी, फूलगोभी जैसी हेल्दी व मौसमी सब्जियां शामिल होंगी।
नवीन सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए विशेष कमरा तैयार किया गया है।
यहां कुल 6 वीवीआईपी सूट बनाए गए हैं, जिनमें डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह,आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव, गृह राज्य मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहने वाले हैं।
प्रधानमंत्री जिस आवास में रहेंगे, वहां अधिकारियों के रुकने की भी अलग व्यवस्था की गई है। एम-1 में, मिनी पीएमओ, हाई-टेक कम्युनिकेशन सेंटर विशेष मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं बनाई जा रही हैं, जिससे पीएम कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी जरूरी काम वहीं से संभाल सकें।
गृहमंत्री शाह के आवास एम-11 में नए फर्नीचर, मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, अलग वीआईपी मीटिंग एरिया और उनके अनुरूप तैयार किया गया गार्डन जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
उनके साथ आने वाले अधिकारियों के लिए कैंपस के भीतर ही अलग व्यवस्था की गई है।
डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे, इसलिए नवा रायपुर में कड़ा सुरक्षा कवच, विशेष कमांडो यूनिट, ड्रोन सर्विलांस, रोड रूट मैनेजमेंट, एयरपोर्ट से आवास तक ज़ेड-प्लस स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।