

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Damoh Accident News: Bolero fell into the river from Mahadev Ghat bridge, 8 people including 5 women died tragically, many injured
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार रोड पर महादेव घाट पुल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, ये सभी जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के निवासी थे।
बता दें कि, घटना में शामिल आठ लोगों में से पांच महिलाएं और एक बच्चा है। इसके अलावा, घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
आज सुबह करीब 11 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस गाड़ी में सवार एक दर्जन से अधिक लोगों में एक बच्ची समेत पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि, आज मंगलवार की सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के लोगों को लेकर दो बोलेरो वाहन दमोह जिले के घाटपिपरिया गांव के पास एक स्थान से लौट रहे थे, जहां उन्होंने कैंसर की दवा ली थी। यात्रा के दौरान, एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सिमरी के पास सोनार नदी में गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप बोलेरो में सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों में से एक छोटी बच्ची सहित आठ से अधिक लोगों की दु:खद मौत हो गई। बाकी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिलहाल राहत कार्य जारी है।