

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Delhi Thar showroom accident, Mahindra Thar fell from the first floor onto the road, breaking the glass of the showroom
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में बीते सोमवार की शाम एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। 27 लाख रुपये की नई महिंद्रा थार खरीदने के उत्साह में एक महिला ने एक्सीलेरेटर ज्यादा दबा दिया, जिससे कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सीधा 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने थार खरीदने के बाद शोरूम में ही पूजा-पाठ किया। कार का पहिया नींबू पर चढ़ाने के दौरान उसने तेज एक्सीलेटर दे दिया। इस दौरान कार में शोरूम का कर्मचारी विकास भी मौजूद था। रफ्तार पकड़ते ही कार कांच तोड़ते हुए नीचे आ गिरी।
गनीमत रही कि कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए। हादसे में महिला और कर्मचारी दोनों घायल हुए, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पास के मलिक अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि, इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। न तो किसी ने शिकायत दर्ज कराई और न ही पुलिस को कॉल मिली।