

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Deputy CM Arun Sao's statement on the gas cylinder queues in Raipur, said there is no shortage of petrol and gas in the country.
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गैस एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों के कारण यह स्थिति बनी है, लेकिन देश में पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों को धैर्य रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
अफवाहों से बनी स्थिति, सरकार कर रही कार्रवाई
शनिवार को मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के कारण लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं, जिससे एजेंसियों के बाहर भीड़ लग रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में गैस और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य है और सरकार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
अफीम की खेती पर कांग्रेस को घेरा
इस दौरान उन्होंने अफीम की खेती के मुद्दे पर कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती कांग्रेस सरकार के समय में शुरू हुई थी और उसी दौर में नशे के कारोबार को बढ़ावा मिला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है और किसी को भी नशे का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा।
पूरे प्रदेश में सर्वे के निर्देश
डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में अफीम की खेती और इससे जुड़े मामलों की जांच के लिए व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जहां भी अनियमितता या गड़बड़ी सामने आएगी, वहां कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।
गौधाम योजना की शुरुआत, 1460 गौधाम बनेंगे
प्रदेश में आज से शुरू हुई गौधाम योजना को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गौठान योजना जनता के पैसे की बर्बादी के लिए शुरू की थी, जबकि उनकी सरकार गौ सेवा के लिए ठोस व्यवस्था कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1460 गौधाम बनाए जाएंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है। इन गौधामों में चरवाहों को मानदेय दिया जाएगा और पशुओं के लिए चारा समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।