

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Deputy CM Vijay Sharma met the victims of the Maharashtra road accident, inquired about their condition at AIIMS Raipur, and issued instructions for better medical care.
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के लोगों से उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। मंगलवार देर शाम एम्स पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुलाकात कर हादसे में घायल लोगों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उपचार में किसी तरह की कमी न रहने देने को कहा।

विजय शर्मा ने ग्राम बांधाटोला निवासी पांच वर्षीय लुकेश पटेल, दो वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें इस मुश्किल समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों के उपचार और परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की भी जानकारी ली।

हादसे के बाद से ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। अस्पताल में भर्ती घायलों के उपचार से लेकर उनके परिजनों की जरूरतों तक वे लगातार जानकारी लेते रहे हैं। एम्स रायपुर में घायलों से मुलाकात इसी क्रम का हिस्सा रही।
उल्लेखनीय है कि सड़क हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा देने के साथ हादसे में घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली थी।