

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Dhirendra Shastri's statement in Korba, 'It's the right time to return home, be aware of your faith'
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित श्री हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मतांतरण के विषय पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम बातें कही। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच उन्होंने लोगों से अपनी आस्था के प्रति सजग रहने की अपील की।
‘घर वापसी के लिए खुला अवसर’
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि जिन लोगों ने किसी कारणवश अपना धर्म बदला है, उनके लिए वापस लौटने का यह उचित समय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी लोग अपनी परंपरा में लौटना चाहते हैं, वे इस दौरान आगे आ सकते हैं।
क्षेत्र में बढ़ते मतांतरण पर जताई चिंता
अपने संबोधन में उन्होंने कोरबा, बिलासपुर, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां मतांतरण के मामलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में ऐसे प्रयासों पर नियंत्रण किया जाएगा और समाज में धार्मिक जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से बताया विशेष जुड़ाव
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका पुराना संबंध रहा है और वे यहां नियमित रूप से आते रहते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम और चंदखुरी माता कौशल्या मंदिर का उल्लेख करते हुए खुद को इस क्षेत्र से भावनात्मक रूप से जुड़ा बताया।
श्रद्धा और आस्था की सराहना
उन्होंने प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था और श्रद्धा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग अपनी परंपराओं को लेकर गहरी आस्था रखते हैं, जो समाज की ताकत है।
हनुमानगढ़ी में किया दर्शन
कथा समाप्ति के बाद उन्होंने कटघोरा क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी चकचकवा पहाड़ पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।