

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Diabetes can occur as early as age 20, and 30% of people are affected by it before the age of 40.
डायबिटिज अब उम्रदराज लोगों तक ही सीमित नहीं है। 20 साल की उम्र में भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और 40 साल से पहले करीब 30% लोगों को यह बीमारी हो रही है। चिंता की बात यह है, कि कई लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता, कि उनका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है। जब तक बीमारी पकड़ में आती है, तब शरीर पर उसका असर शुरू हो चुका होता है। पीजीआई चंडीगढ़ के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो. अनिल भंसाली ने बताया, कि करीब 20 हजार लोगों के आंकड़ों के विश्लेषण में यह तस्वीर सामने आई है। इनमें लगभग 12 हजार लोग लगातार फॉलोअप में रहे।
आपको बता दें, कि डायबिटिज की एक और बड़ी चुनौती यह है, कि शुगर नियंत्रित होने के बावजूद मरीज हार्ट अटैक, किडनी और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के खतरे में रह सकते हैं। इसलिए केवल शुगर की रिपोर्ट अच्छी होना बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं है। पीजीआई में करीब 12 हजार मरीजों के पांच साल के आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया, कि 32% मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल तीनों एक साथ नियंत्रित थे। इसकी तुलना में राष्ट्रीय औसत महज 7.78% बताया गया।
दरअसल, डायबिटिज के मरीज अक्सर अपनी जांच में शुगर देखते हैं। यदि शुगर नियंत्रित है, तो यह मान लेते हैं, कि बीमारी पर काबू पा लिया है। लेकिन यह अधूरा नियंत्रम है। डायबिटिज के मरीजों में हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी जरूरी है।
डायबिटिज की चपेट में आने पर कुछ सावधानियां रखना जरूरी होता है-
जैसे समय पर जांच जरूरी है।
मरीज नियमित रूप से दवाएं लें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज जारी रखें।
वजन, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल भी निर्धारित स्तर पर नियंत्रित रखे।
इलाज के बावजूद अगर शुगर कंट्रोल नहीं हो रही हो तो दवा में बदलाव करें।