

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Dilapidated road exposes the state of affairs... two PWD officials suspended following the Minister's displeasure.
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में खराब सड़क और निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सख्त रुख अपनाया। रविवार को क्षेत्रीय दौरे के दौरान मंत्री प्रतापपुर से सेमरसोत होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 तक पहुंचने वाले मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने वाहन रुकवाया और मौके पर निर्माण कार्य तथा सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे मिलने के बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।
मंत्री नेताम ने कहा कि सड़क और अन्य सरकारी निर्माण कार्य सीधे आम लोगों की सुविधा से जुड़े हैं। ऐसे काम में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराया जाए और निर्माण के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए।
मंत्री ने कहा कि खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्यों में लापरवाही या निगरानी की कमी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्यों की नियमित समीक्षा करने और खामियों को समय रहते दूर कराने के निर्देश भी दिए।