Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Ek Diya Apne Chhattisgarh Ke Liye Bilaspur Collector Avnish Sharan special appeal to the people on State Foundation Day
बिलासपुर। दिवाली के ठीक बाद 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सन् 2000 में इसी दिन मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया। रायपुर में भी इस दिन मनाए जाने वाले राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर है। इन सब के बीच बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने जनता से खास अपील की है।
2009 बैच के IAS अधिकारी अवनीश शरण ने बिलासपुर की जनता को सबसे पहले राज्य स्थापना दिवस के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ अपने शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, जिले के लोग सभी प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित करें। इसके अलावा घरों को भी दिए से रोशन जरूर करें और राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाएं।
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ था। हर साल इसी दिन राज्योत्सव मनाया जाता है। इस बार ‘अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047’ नाम के इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगेंगे। प्रदेश सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि 2047 तक कैसे प्रदेश में विकास के काम होंगे।