Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Elon Musk announces formation of a new political party amidst conflict with Donald Trump
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क ने अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस पार्टी का नाम अमेरिकन पार्टी होगा। मस्क के इस घोषणा ने अमेरिका की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी अमेरिका के लोगों को पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाएगी। मस्कानी नई पार्टी बनाने का ऐलान अमेरिका के 249 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया है। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुचर्चित वन बिग ब्यूटीफुल कानून को लागू किया है।
बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलॉन मस्क के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। ट्रंप के वन बिग ब्यूटीफुल कानून को लेकर मास्क लगातार निशाना साथ रहे थे। इस बिल के पास होने से पहले ही मस्क ने कहा था कि अगर यह बिल पास होता है, तो वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।
एलॉन मस्क ने अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा एक्स पर की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए हाल ही में एक सर्वेक्षण किया था जिसका हवाला देते हुए उन्होंने लिखा आज अमेरिका पार्टी का गठन आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने दावा किया था कि सर्वेक्षण में 2:1 के अनुपात में अमेरिका की जनता ने एक नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा जताई है। आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह राजनीतिक पार्टी आपके सामने है।
एलॉन मस्क ने अमेरिका की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए लिखा जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से हमारे देश को दिवालिया बनाने की आती है तो हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, लोकतंत्र में नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्टी का गठन आपकी खोई हुई स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए किया गया है।
मस्त ने राजनीतिक पार्टी का ऐलान ऐसे समय किया है जब उन्होंने हाल ही में ट्रंप प्रशासन से दूरी बना ली है और डी ओ जी ई से भी अलग हो गए हैं।