

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Flipkart delivery agent arrested for obscene act with a woman.
बेंगलुरु। बेंगलुरु के माराठाहल्ली इलाके में एक महिला के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद कंपनी ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है। साथ ही फ्लिपकार्ट ने जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग देने की बात कही है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर माराठाहल्ली थाना में अपराध क्रमांक 345/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी की पहचान विजय मल्लीकरजुन कामत के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
यह मामला तब चर्चा में आया, जब एक एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी एजेंट महिला के फ्लैट में जबरन घुस गया। पोस्ट के मुताबिक, आरोपी ने वाशरूम का इस्तेमाल किया और बाहर निकलते समय महिला के सामने अश्लील हरकत करते हुए अपने निजी अंग प्रदर्शित किए।सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शिकायत को व्हाइटफील्ड डिवीजन के उप पुलिस आयुक्त के पास भेजा। इसके बाद संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई।
फ्लिपकार्ट ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी के मुताबिक, इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं, लेकिन ऐसी एक भी घटना स्वीकार नहीं की जा सकती। इसी कारण आरोपी डिलीवरी एजेंट को तत्काल सेवा से हटा दिया गया है और जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।