

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

For the first time, woman DGP, Tadasha Mishra becomes Jharkhand police chief.
रांची। झारखंड पुलिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा (1994 बैच) को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। राज्य के गठन के बाद पहली बार किसी महिला अधिकारी को यह शीर्ष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत तदाशा मिश्रा को यह पद अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद सौंपा गया है।
ओडिशा में जन्मीं तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। झारखंड राज्य के गठन के बाद वे इसी कैडर में शामिल हो गईं। अपने लगभग 30 साल के पुलिस करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे बोकारो की एसपी, रेलवे एडीजी, और गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव जैसे पदों पर रह चुकी हैं।